Friday, May 10, 2024
Homeव्यापारकिराएदारों के लिए बढ़ी परेशानी, मकान के किराए में तेजी से बढ़ोतरी

किराएदारों के लिए बढ़ी परेशानी, मकान के किराए में तेजी से बढ़ोतरी

- Advertisment -
- Advertisment -

Home Rent Hike: आज के दौर में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। रोजर्मरा में इस्तेमाल होने वाली चीजों से लेकर खाने पीने की चीजों के साथ-साथ मकान के किराए में भी तेजी से बढ़ोतरी (Home Rent Hike) हुई है। कॉस्ट ऑफ लिविंग रिपोर्ट-2023 कि माने तो बीते एक साल में शहरों के मकान का किराया 20 प्रतिशत तक बढ़ा है।

केवल भारत ही नहीं महंगाई का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। हांगकांग, सिंगापुर और ज्यूरिख इस साल के सबसे महंगे देश बन गए हैं। दूसरों देशों से आने वाले लोगों को ये देश काफी महंगे पड़ रहे हैं। वहीं इस साल पाकिस्तान के कराची और इस्लामाबाद दुनिया के सबसे सस्ते शहर बन गए हैं।

मुंबई में मकान के किराए में 15-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी (Home Rent Hike) 

कॉस्ट ऑफ लिविंग रिपोर्ट-2023 में भारत के सबसे महंगे शहर में मुंबई को नंबर एक पर रखा गया है। मुंबई में एक साल में मकान के किराए में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मुम्बई पांच महाद्वीपों के 227 शहरों में 147वें नम्बर पर है। मुंबई के बाद महंगाई के मामले में बैंगलौर और नई दिल्ली दूसरे नंबर पर है।

हांगकांग दुनिया का सबसे महंगा शहर 

वहीं चीन का हांगकांग शहर दुनिया का सबसे महंगा शहर बन गया है।  दुनिया के सबसे महंगे शहरों की इस रैंकिंग में दिल्ली 169वें, चेन्नई 184वें, बैंगलोर 189वें, हैदराबाद 202वें, कोलकाता 211वें और पुणे 213वें नम्बर पर है। मुंबई और दिल्ली एशिया के दुनिया के 35 सबसे महंगे शहरों में से एक है।

क्यों तेजी से बढ़ रहा है मकान का किराया

मकान के किराए में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसके पीछे की वजह बैंकों की ब्याज दर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है जिसका असर मकान के किराए पर देखने को मिल रहा है। साथ ही  निर्माण उद्योग के लिए जरूरी कच्चे माल की कीमतें काफी हद तक बढ़ गई हैं। इसके अतिरिक्त कोरोना महामारी की वजह से छोटे कस्बों और गांवों में लौट गए ज़्यादातर लोगों का फिर से बड़े शहरों में प्रवास हुआ है। इस वजह से भी मकान के किराए में तेजी से इजाफा हुआ है।

ये भी पढ़ें- ओडिशा ट्रेन हादसे मामले में CBI ने 5 लोगों को हिरासत में लिया

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular