Monday, October 21, 2024
Homeदेशइस साल होली पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, होलिका दहन का...

इस साल होली पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त कब

Holi 2024: रंगो के त्योहार होली का हर लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को  होली का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन इस साल होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा।

साल 2024 में कब होगी होली 

साल का पहला ग्रहण 25 मार्च को लगेगा जो चंद्र ग्रहण होगा। 25 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे जहां पर पहले से राहु विराजमान होंगे। ऐसे में इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान होली का त्योहार मनाया जाएगा। 25 मार्च को साल 2024 में होली का त्योहार मनाया जायेगा। इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च को रात 11:13 से 12:07 तक रहेगा।

फेस्टिव सीजन से भरा है 2024, कब मनाई जाएगी होली, दशहरा और दिवाली? देखें  पेस्टिवल का पूरी लिस्ट - Important festival dates of 2024 holi diwali  dussera and rakshbandhan calender list ...

होलिका दहन की कथा 

प्रहलाद ने अपने पिता हिरण्यकश्यप के आदेशों का पालन करने से मना कर दिया था और भगवान विष्णु से प्रार्थना करता रहा। हिरण्यकश्यपु ने अपने बेटे को मारने के लिए अपनी बहन होलिका से मदद ली थी। होलिका के पास वरदान था कि आग उसका कुछ खराब नहीं कर पाएगी। होलिका प्रह्लाद को लेकर अपनी गोद में आग में बैठ गई। भगवान विष्णु जी की कृपा से प्रह्लाद पर कोई आंच नहीं आई और होलिका आग में जल गई।

ये भी पढ़ें- होटल में खाना खाने गई महिला के खाने में निकला कॉकरेज, शिकायत करने पर होटल स्टॉफ ने की मारपीट

होली का त्योहार भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि होलिका दहन पर सारी नकारात्मकता का नाश हो जाता है और सकारात्मकता का वास होता है।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular