Thursday, May 9, 2024
Homeदेशहे री मैं तो प्रेम-दिवानी मेरो दरद न जाणै कोय, मिलिए आज...

हे री मैं तो प्रेम-दिवानी मेरो दरद न जाणै कोय, मिलिए आज की मीरा से जिन्होंने कृष्ण से की शादी

- Advertisment -
- Advertisment -

वृंदावन जिसे भगवान कृष्ण की नगरी के रुप में जाना जाता है। यहां हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं हर कोई भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होता है। कोई उन्हें अपना सखा मानता है तो कोई अपना भाई तो कोई अपना पिता। आज हम आपको वृंदावन की मीरा के बारें में बताने जा रहे हैं जिन्होंने भगवान कृष्ण से शादी कर उन्हें अपना पति मान लिया है। ये महिला भगवान कृष्ण के नाम का सिंदूर लगती है और करवा चौथ का व्रत भी रखती है।

मिलिए आज की मीरा से 

इस महिला का नाम राधा और ये कटरा की रहने वाली है। लेकिन इनको लोग आज की मीरा के नाम से जानते हैं। ये बचपन से ही भगवान कृष्ण की भक्ति करती हैं।  बचपन में जब वो मां के साथ घर के पास कृष्ण मंदिर में जा कर अपनी मां को कृष्ण का शृंगार करते हुए देखती थी तो उन्होंने भगवान कृष्ण का स्वरूप बेहद पसंद आता है। भगवान कृष्ण की मूर्ति को निहारते-निहारते उन्हें भगवान से प्रेम हो गया।

ये भी पढ़ें- पार्क में अश्लील हरकत करता दिखा कपल, वायरल वीडियो देखकर आपका भी सिर घूम जायेगा

बहुत सालों तक उन्होंने भगवान कृष्ण को अपने प्रीतम रूप में माना और उसी प्रेम के चलते 1993 में उन्होंने अपना घर भी छोड़ दिया। इसके बाद फिर वृंदावन मथुरा समेत भगवान कृष्ण से जुड़े अलग-अलग स्थानों पर जा कर दर्शन करने लगी।

भगवान कृष्ण से की शादी 

आज के दौर की मीरा यानि की राधा ने बताया कि साल 2012 में उनकी मां की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। तो उनकी मां ने कहा कि वो अपनी बेटी की शादी देखना चाहती हैं। लेकिन राधा तो श्रीकृष्ण के प्रेम में लीन थी कि वो किसी अन्य से शादी करने को तैयार नहीं हुईं। इस परेशानी का हाल पाने के लिए राधा द्वारिकाधीश मंदिर में गई और वही उन्होंने ठान लिया कि उन्हें कृष्ण से ही विवाह करना है। साल 2012 में उन्होंने गुजरात के रुक्मणी मंदिर में भगवान कृष्ण से शादी कर ली और अब उन्हें अपने साथ लेकर चलती है। वो भगवान कृष्ण का नाम का सिंदूर लगाती हैं और करवा चौथ का व्रत भी रखती हैं।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular