Wednesday, May 8, 2024
Homeदेशपार्क में अश्लील हरकत करता दिखा कपल, वायरल वीडियो देखकर आपका भी...

पार्क में अश्लील हरकत करता दिखा कपल, वायरल वीडियो देखकर आपका भी सिर घूम जायेगा

- Advertisment -
- Advertisment -

Viral Video : आज के दौर में लोग खुद को पॉपुलर करने के लिए सोशल मीडिया पर खूब वीडियो, रील्स शेयर करते रहते हैं। लाइक्स और व्यूज के चक्कर में लोग अश्लील हरकतें करने से भी बाज नहीं आते हैं। हाल ही में नोएडा के पार्क से एक कपल का वीडियो सामने आया है। वायरल क्लिप में वो पानी पीते और फिर एक-दूसरे के मुंह में थूकते नजर आ रहे हैं। इस अजीब हरकत को किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर दिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

ये वीडियो नोएडा के वेदवन पार्क का बताया जा रहा है। इसे @GreaterNoidaW नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- दिल्ली मेट्रो के बाद अब नोएडा सेक्टर-78 के वेदवन पार्क में भी ऐसे अभद्र लोग आने लगे हैं, जो लाइक और कमेंट के लिए ऐसी बेतुकी रील बना रहे हैं। पब्लिक प्लेस पर ऐसी रील बनाने पर रोक लगनी चाहिए।  25 सैकेंड के इस क्लिप में लड़की पार्क के अंदर एक जगह पर बैठकर बोतल से पानी पी रही है। फिर उसका पार्टनर उसे प्रपोज करता है। लड़का हाथ पकड़कर अंगूठी गिफ्ट देता है। कुछ सेकंड बाद, महिला शख्स के करीब झुकती है और उसके मुंह में पानी थूक देती है। फिर लड़का वापस उसके मुंह में पानी थूकने लगता है।

इस वीडियो 1 नवंबर को इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसे अब तक 57 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर जमकर लोग कॉमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- क्या हम इन जनरेशन के लिए फाइट कर रहे हैं। पानी बचाओ, पेड़ लगाओ, बर्बाद होती जा रही है ये जेनरेशन।

https://twitter.com/GreaterNoidaW/status/1719576297435709459

also read: महिला की हाईकोर्ट से याचिका मुझे बच्चा पैदा करना है पति को बेल दीजिए

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular