Sunday, May 5, 2024
HomeहरियाणाHaryana Weather: हरियाणा के लोगों को सताने लगी गर्मी, आगामी दिनों के...

Haryana Weather: हरियाणा के लोगों को सताने लगी गर्मी, आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Summer Weather Update: फरवरी महीने के शुरुआती दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद अब हरियाणा के लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। बीते कुछ दिनों से हरियाणा के तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक रहा है। विभाग ने असामान्य रूप से उच्च तापमान के लिए वर्षा की कमी को जिम्मेदार ठहरा रहा है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में अधिक प्रभाव रहा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी तापमान तेजी के साथ बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में उत्तर भारत के राज्यों में जबरदस्त गर्मी पड़ने वाली है। शिमला में शनिवार को 23.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ 17 साल में फरवरी का सबसे गर्म दिन देखा गया। शिमला का पिछला अधिकतम तापमान 19 फरवरी 2006 को 22.6 डिग्री था। आईएमडी ने कई क्षेत्र में तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी की है।

हरियाणा में आया गर्मी का मौसम
हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस जबकि नारनौल का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 15.4, 13.7 और 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular