Haryana Weather: चंडीगढ़ में मौसम ने करवट ली है और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, 13 जून को जिले में बारिश का येलो अलर्ट लागू है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहने की संभावना है।
चंडीगढ़ के पास स्थित पंचकूला और मोहाली में भी मौसम सुहावना हो गया है। यहां भी तापमान लगभग 33 डिग्री अधिकतम और 22 डिग्री न्यूनतम रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत बनी रहेगी।
शुक्रवार को कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। कहीं गरज-चमक के साथ बारिश तो कहीं तेज हवाएं चलीं। आज भी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय: अरविंद केजरीवाल
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के असर से अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। चंडीगढ़ और आसपास के जिलों में 17 जून तक ऐसा मौसम बने रहने की संभावना है।

