Thursday, August 6, 2026
HomeहरियाणाHaryana news: हरियाणा में कैंसर पीड़ित की शिकायत से पुलिस विभाग में...

Haryana news: हरियाणा में कैंसर पीड़ित की शिकायत से पुलिस विभाग में हड़कंप

Haryana news: कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे को हिला दिया है। एक निजी बैंक में कार्यरत कैंसर पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि लाडवा थाने में उसके साथ मारपीट और यौन उत्पीड़न किया गया।

युवक का कहना है कि उसकी बाईं टांग में कैंसर है और वह कीमोथेरेपी करवा रहा है। 17 जून की रात ड्यूटी से घर लौटते समय इंद्री नाके पर एक होमगार्ड ने उसे रोका। विरोध करने पर डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए और उसे थाने ले जाया गया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि थाने में उसे कमरे में बंद कर पहले मारपीट की गई और फिर दो एएसआई और एक होमगार्ड ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे LNJP अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Punjab news: मुकेरियां के डागन गांव में प्रवासी मजदूर ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या की

अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक के बयान दर्ज किए। मामले के उजागर होते ही पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।

फिलहाल शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। युवक ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular