Thursday, May 2, 2024
Homeहरियाणाहिसारखतरनाक स्मॉग से जूझ रहे हरियाणा वालों के लिए गुड न्यूज, बदलने...

खतरनाक स्मॉग से जूझ रहे हरियाणा वालों के लिए गुड न्यूज, बदलने वाला है मौसम, इस दिन होगी बारिश

प्रदेश के 13 जिले ऐसे है जहां की हवा ज्यादा खराब की श्रेणी में हैं। मौसम में बदलाव के चलते स्मॉग अभी प्रदेश के कई जिलों में कम हुआ है।

हिसार। खतरनाक स्मॉग से जूझ रहे हरियाणा वालों के लिए गुड न्यूज है। दिवाली के पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जहरीली हवा से राहत मिलने की उम्मीद है। आने वाले दो-तीन दिनों में दिल्ली के आसपास के राज्यों में बारिश के संकेत मिल रहे हैं। वहीं बादल के छाए रहने से हवा की गति और दिशा भी बदल सकती है। भारत मौसम विभाग (आइएमडी) की नजर हालात पर टिकी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 9 नवंबर की रात से मौसम में बदलाव हो सकता है। प्रदेश में गरज चमक व हवाएं चलने के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। हवा चलने और बूंदाबांदी से प्रदेश में छाए स्माग से आम आदमी को राहत मिल सकती है। बारिश होने से प्रदूषण का लेवल कम हो जाएगा।

हालांकि प्रदेश में स्मॉग धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन अभी भी हिसार और फतेहाबाद की हवा साफ नहीं हुई है। इन दोनों जिलों में हवा की गंभीर स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के 13 जिले ऐसे है जहां की हवा ज्यादा खराब की श्रेणी में हैं। मौसम में बदलाव के चलते स्मॉग अभी प्रदेश के कई जिलों में कम हुआ है। जहां दो दिन पहले आठ जिलों स्माग के चलते हवा की स्थिति गंभीर श्रेणी में थी। वहीं स्मॉग घटने से दो जिलों की हवा गंभीर श्रेणी में है।

हिसार में जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 403 तो फतेहाबाद का एक्यूआइ 421 तक पहुंच गया है। हिसार में बुधवार दिन में धूप खिली लेकिन स्माग ज्यादा कम नहीं हुआ। शाम के चलते स्माग के चलते आंखों में जलन होती रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 9 -10 नवंबर से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 9 की देर रात के बाद गरज चमक व हवाएं चलने के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में अगले दो दिन मौसम आमतौर खुश्क रहने की संभावना है परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव रहेगा। 9 नवंबर की रात के बाद बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 11 नवंबर से मौसम खुश्क तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट संभावित।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular