Thursday, May 9, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में होली की मस्ती में झूमी छात्राएं, जमकर किया डांस, उड़ाया...

रोहतक में होली की मस्ती में झूमी छात्राएं, जमकर किया डांस, उड़ाया गुलाल

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में अभी से होली की धूम देखने को मिल रही है। विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं द्वारा आईसी कॉलेज के पास दुर्गा कॉलोनी में होली सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कॉलेजों की छात्राओं ने भाग लिया और जमकर गुलाल उड़ाया। छात्राओं की भीड़ को देखते हुए गली को ही बंद करना पड़ा। छात्राएं हरियाणवी गानों पर थिरकती नजर आई। वहीं सभी ने होली सेलिब्रेशन कार्यक्रम का मजा लिया। इस दौरान छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाए और सभी के चेहरे रंग-बिरंगे दिखे।

रोहतक की दुर्गा कॉलोनी में कालेजों पढ़ने वाली शहर के बाहर की छात्राएं रहती हैं। होली की छुट्टी के चलते शनिवार को छात्राएं घर चली जाएगी। ऐसे में होली पर नए अंदाज में कार्यक्रम करने का प्लान बनाया। इसमें छात्राओं ने भी सहमति दी। रोहतक की सैकड़ों छात्राएं शुक्रवार सुबह होली महोत्सव में झूम उठी। डीजे की धुनों पर सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तक जमकर नृत्य किया। सुरक्षा के लिए गली के दोनों तरफ महिला पुलिस तैनात की गई। छत के ऊपर से जहां दूसरी छात्राओं ने पानी व रंग डाला, नीचे गली में छात्राएं मस्ती में नृत्य करती रही।

एमडीयू के छात्र नेता दीपक धनखड़ ने बताया कि रोहतक के सभी कॉलेजों की छात्राओं के लिए होली सेलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य रंग भरे होली के इस त्योहार को उत्साह के साथ मनाना था। इस कार्यक्रम में पहुंची छात्राओं ने खूब मस्ती की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल कॉलेजों की छात्राओं के लिए ही आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान संदेश दिया गया कि होली पर नुकसान पहुंचाने वाले रंगों का प्रयोग ना किया जाए। ताकि किसी का चेहरा भी खराब ना हो। इस कार्यक्रम को लेकर पहले से ही तैयारी की गई थी। ताकि किसी प्रकार की दिक्कत ना हो और सभी छात्राएं अच्छे से होली मना सकें।

धनखड़ ने बताया कि कॉलोनी में काफी संख्या में पीजी हैं, जहां कालेजों पढ़ने वाली शहर के बाहर की छात्राएं रहती हैं। होली की छुट्टी के चलते शनिवार को छात्राएं घर चली जाएगी। ऐसे में होली पर नए अंदाज में कार्यक्रम करने का प्लान बनाया। इसमें छात्राओं ने भी सहमति दी। तय हुआ कि गली के दोनों तरफ अवरोधक लगाकर लड़कों की इंट्री पूरी तरह बंद होगी। सुरक्षा के लिए पुलिस भी रहेगी। सैकड़ों की संख्या में छात्राएं सुबह 11 बजे गली में एकत्रित हो गई। छतों के ऊपर से दूसरी छात्राओं ने पानी, रंग डाला। डीजे लगाकर पूरा माहौल होली मय किय गया। ऐसा लग रहा था कि जैसे मुंबई में होने वाली गणपति महोत्सव का दृश्य हो।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular