Monday, October 12, 2026
Homeहरियाणारोहतकमहराणा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 185 मरीजों ने उठाया लाभ

महराणा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 185 मरीजों ने उठाया लाभ

रोहतक : ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री केवीएम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से महराणा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 185 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं आगे की जांच के लिए उचित सलाह दी। साथ ही ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच, बीमारियों की समय पर पहचान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का उद्देश्य लोगों को उनके नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

शिविर के सफल आयोजन में अस्पताल के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं सहयोगी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्रामीणों ने अस्पताल की इस पहल की सराहना की।

RELATED NEWS

Most Popular