Rohtak News : हरियाणा के रोहतक में मिलन होटल पर हुई गैंगवार और चार युवकों की हत्या के मामले में CCTV फुटेज सामने आने के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं।
होटल में लगे कैमरों में पांच संदिग्ध शूटर कैद हुए हैं। फुटेज में हमलावर हथियार लेकर होटल में घुसते और गैलरी में पिस्तौल लोड करते दिखाई दे रहे हैं। दो हमलावरों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था, जबकि अन्य के चेहरे भी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने होटल की DVR अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं, इस हत्याकांड में गैंगस्टर सन्नी रिटौलिया को हनीट्रैप के जरिए होटल बुलाने में एक युवती का भूमिका का एंगल भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों का निशाना सन्नी था, लेकिन उसकी जगह छात्र हिमांशु को गोली मार दी गई। वारदात में सन्नी के तीन साथी विनीत, रिंकू और यश भी मारे गए। फिलहाल मामले में किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

