Monday, October 12, 2026
Homeहरियाणारोहतकसांपला थाने का ASI 10 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार, हत्या...

सांपला थाने का ASI 10 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार, हत्या मामले में 50 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप

रोहतक : रिश्वतखोरी के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने रोहतक जिले के सांपला पुलिस थाने में तैनात एएसआई दीनबंधु को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या के एक मामले में पीड़ित के बेटे का सहयोग करने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

शिकायतकर्ता हसनगढ़ निवासी सुभाष के अनुसार, हत्या के मामले में एएसआई दीनबंधु ने सहयोग करने के बहाने 50 हजार की रिश्वत मांगी। आरोपी पहले ही सुभाष से 40 हजार रुपये ले चुका था। बाकी 10 हजार रुपये देने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था।

इसके बाद सुभाष ने झज्जर विजिलेंस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से सांपला थाने में कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई  दीनबंधु को 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ पकड़ लिया। विजिलेंस की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गिरफ्तारी के बाद एएसआई दीनबंधु से पूछताछ की जा रही है।

RELATED NEWS

Most Popular