Saturday, November 28, 2026
HomeहरियाणारोहतकWeather Update : हरियाणा में 2 दिसंबर तक मौसम रहेगा शुष्क, सुबह...

Weather Update : हरियाणा में 2 दिसंबर तक मौसम रहेगा शुष्क, सुबह छाएगी धुंध; दिन-रात के तापमान में आएगी गिरावट

Weather Update : हरियाणा में नवंबर के आखिरी दिनों और दिसंबर की शुरुआत में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में आगामी 2 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध छाने और दिन व रात के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में लिपिकीय पदों की होगी प्रदेशव्यापी मैपिंग, कॉमन कैडर के तहत नियुक्तियां होंगी सुव्यवस्थित

विभाग के अनुसार, 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक मौसम सामान्यत: शुष्क बना रहेगा। हालांकि इस दौरान बीच-बीच में आसमान पर हल्के बादल छाने की संभावना भी है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिशा से हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलेंगी। इन हवाओं के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ेगा। वहीं, अलसुबह कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम धुंध छाने की संभावना है। इससे सुबह के समय दृश्यता भी प्रभावित हो सकती है।

वहीं कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम में होने वाले इन बदलावों को देखते हुए किसान कृषि कार्यों की योजना मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार बनाएं।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में सरकारी धनराशि की सुरक्षा के लिए साइबर सिक्योरिटी की होगी व्यापक समीक्षा

RELATED NEWS

Most Popular