Saturday, August 15, 2026
Homeहरियाणाकनाडा भेजने के नाम पर व्यक्ति से हड़पे 12 लाख रुपये, चार...

कनाडा भेजने के नाम पर व्यक्ति से हड़पे 12 लाख रुपये, चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

यमुनानगर। कनाडा भेजने के नाम पर बसंत नगर निवासी रामचंद्र से 12 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप दीपक कमल, उसके पिता वेद प्रकाश, मां जसविंदर कौर व मीनाक्षी पर लगा है। रामचंद्र ने अपने भतीजे को कनाडा भेजने के नाम पर आरोपियों को 12 लाख रुपए दिए थे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस से जानकारी के अनुसार, रामचंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात वेद प्रकाश से हुई। वेद प्रकाश ने उसे कहा कि उसका लड़का दीपक कमल युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। यदि उसकी जानकारी में कोई ऐसा लड़का हो जो विदेश जाना चाहता है। उसका लड़का दीपक कमल उसे विदेश भेज देगा। इस दौरान आरोपी वेद प्रकाश ने उसे अपनी पत्नी जसविंदर कौर व मीनाक्षी से मिलवाया।

रामचंद्र ने बताया कि उसका भतीजा 12वीं पास है। जो रोजगार की तलाश में था। उसने अपने भतीजे को विदेश भेजने के नाम पर दीपक कमल से बात की। आरोपियों ने उसे 12 लाख रुपये में कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। वह आरोपियों की बातों में आ गया। उसने 24 जून 2021 को आरोपियों को 12 लाख रुपये दे दिए।

आरोपियों ने उसके भतीजे को जल्द ही कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। मगर काफी दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसके भतीजे को कनाडा नहीं भेजा। जब उसने इस बारे आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर जब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने पैसे देने से मना कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular