Saturday, May 18, 2024
Homeवायरल खबर72 टांके और ढ़ेर सारी सर्जरी कर ये खूबसूरत लड़की बनी बिल्ली

72 टांके और ढ़ेर सारी सर्जरी कर ये खूबसूरत लड़की बनी बिल्ली

- Advertisment -
- Advertisment -

First Human Cat : आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया की पहली मानव बिल्ली के बारें में। इटली की रहने वाली 22 वर्षीय चियारा डेल’एबेट सोशल मीडिया पर आयडिन मोड के नाम से पॉपुलर है। इस लड़की को बल्लियां इतनी पसंद है कि उसने अपने शरीर में इतने बदलाव कर लिए हैं कि वो बिल्ली का रुप ले चुकी है।

बिल्ली बनने के लिए 11 साल की छोटी उम्र से ही उसने अपने शरीर पर सर्जरी करवाना शुरु कर दिया था। आयडिन के शरीर में 20 बदलाव हुए हैं। टिक टॉक ने भी इस विषय पर कई वीडियो बनाए और उन्हें लाखों व्यूज मिले। उनके शरीर पर फिलहाल 72 टांके लगे हैं। नाक और जीभ पर चीरा लगाया गया है, वहीं ऊपरी होंठ पर छेद किए गए हैं।

nw18

साथ ही चियारा की ‘ब्लेफेरोप्लास्टी’ सर्जरी भी हुई है। यह ऊपरी/निचली पलकों पर होती है। यह सर्जरी पलकों के आकार को बदलने और आंख वाले क्षेत्र को कॉस्मेटिक रूप से संशोधित करने के लिए की जाती है।

आयडिन सर्जरी से माथे पर चार सींगों को भी विकसित किया। युवती के माथे पर ओम का टैटू भी बना हुआ है। वह बिल्ली के पंजे जैसे नाखून भी रखती हैं। एक और खासियत यह है कि उन्होंने बिल्ली की तरह दिखने के लिए अपने निपल्स भी हटा दिए हैं। चियारा ने कहा कि यह देखना बहुत रोमांचक है कि बिल्ली बनने में मानव शरीर कितना योगदान दे सकता है और इन परिवर्तनों से क्या हासिल किया जा सकता है।

अपनी पूंछ के लिए ट्रांसडर्मल का उपयोग करेंगी और अधिक टैटू बनवायेंगी। उन्होंने फैसला किया है कि वह पूरी तरह से जब तक बिल्ली के गेटअप में नहीं आ जातीं, तब तक वह दर्द झेलती रहेंगी। साथ ही अपने ऊपर आ रहे ट्रोल्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि उन्हें उनकी बिल्कुल भी परवाह नहीं है।

ये भी पढ़ें- अब सस्ते में खाइए भारत आटा, केंद्र सरकार बेचेगी आटा

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular