Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में फिर हुई फायरिंग, खेत से लौट रहे युवक को कार...

रोहतक में फिर हुई फायरिंग, खेत से लौट रहे युवक को कार सवारों ने मारी गोलियां

- Advertisment -

वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और घायल के बयान पर कृष्ण, उसके पिता राजसिंह, भाई सुरेंद्र, कृष्ण की मां सहित अन्य अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में एक बार फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर है। खेत से लौट रहे युवक पर कार में सवार होकर आये बदमाशों ने गोलियां दागी। गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। मामला पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के गांव सांघी का है। आपको बता दें इससे पहले भी घायल युवक के परिवार पर फायरिंग हो चुकी है। 10 फरवरी 2022 को चचेरे भाई, बहन व चाची को भी गोलियां मारी गई थीं।

जानकारी के अनुसार गांव सांघी के 22 वर्षीय रोहित पर पुरानी रंजिश के चलते गोलियां चलाई गई हैं। फायरिंग तब हुई जब मंगलवार देर रात रोहित अपने ताऊ राजेंद्र व काका के साथ पैदल ही घर आ रहा था। जब वे जटवाड़ा रोड पर पहुंचे तो अचानक सामने से कार आई। कार सवार युवकों ने रोहित पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। रोहित ने भागने का प्रयास किया, लेकिन दो गोली लगने से वह सड़क पर गिर गया।

हमलावर मौके से फरार हो गए। अचानक हुई फायरिंग से गांव में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने रोहित पर एक के बाद एक छह गोलियां चलाई। छह राउंड फायरिंग में एक गोली रोहित के हाथ व दूसरी पैर में लगी । वारदात कटवाड़ा- सांघी रोड पर हुई। घायल रोहित को पीजीआई में दाखिल कराया गया है जहाँ उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घायल रोहित पीजीआई में भर्ती

गांव सांघी निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार रात को अपने चाचा सुभाष और ताऊ राजेंद्र के साथ खेतों में काम करके घर आ रहा था। उसके ताऊ-चाचा आगे चल रहे थे और वह पीछे था। इसी दौरान सड़क के साइड में एक गाड़ी खड़ी थी। जैसे ही वह गाड़ी के पास पहुंचा तो गाड़ी से गांव का कृष्ण उतरा और फायरिंग कर दी। वहीं गाड़ी सवार 2 अज्ञात युवकों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां रोहित के हाथ और पैर में लगी। गोली लगने के बाद वह गांव की तरफ भागा और शोर मचाया तो पीछे से हमलावर भी वहां से फरार हो गए।

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही हमलावर गाड़ी में सवार होकर गांव चिड़ी की तरफ भाग गए। रोहित ने आरोप लगाया कि कृष्ण व उसके परिवार वालों ने योजनाबद्ध तरीके से यह हमला किया है। गोली लगने के कारण घायल रोहित को उपचार के लिए PGI में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और घायल के बयान पर कृष्ण, उसके पिता राजसिंह, भाई सुरेंद्र, कृष्ण की मां सहित अन्य अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने बताया कि 2017 से गांव में दो पक्षों के बीच रंजिश चल रही है। परिवार पर पांच बार गोलियां चल चुकी हैं। 10 फरवरी 2022 को रोहित का चचेरा भाई सचिन, उसकी बहन निशा अपनी चाची मीनू के साथ रोहतक में शादी के सामान की खरीदारी करने आ रही थी क्योंकि 18 फरवरी को बहन व 19 को भाई की शादी थी। घर से कुछ दूर निकलते ही दो बाइक पर सवार होकर आए चार लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली सचिन की पीठ, निशा और मीनू के हाथ पर लगी। तीनों बाद में ठीक हो गए थे। वारदात के बाद पुलिस ने परिवार को सुरक्षा दे दी थी। पुलिस के साये में ही लड़की व इसके बाद लड़के का विवाह हुआ था। उसके बाद अब फिर परिवार के सदस्य पर गोली चली है।

थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। 66 पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है, लेकिन बयान दर्ज होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों को धरपकड़ कर रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular