Saturday, May 4, 2024
Homeहरियाणाहिसारहरियाणवी कलाकार नवीन नारू पर रेप केस दर्ज करवाने वाली महिला पर...

हरियाणवी कलाकार नवीन नारू पर रेप केस दर्ज करवाने वाली महिला पर दर्ज हुई FIR, जाने पूरा मामला

- Advertisment -
- Advertisment -

हिसार। हरियाणवी कलाकार नवीन नारू पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला पर पुलिस ने धारा 309 के तहत मामला दर्ज किया। बुधवार को रेप पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इसी मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बीते 2 दिनों में महिला पर 2 मामले दर्ज हो चुके हैं। इससे पहले महिला पर मामला रफा-दफा करने के लिए पैसे खिलाने का भी आरोप लग चुका है। इसका मामला भी पुलिस दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने एक भाजपा नेता कपिल नेहरू को भी गिरफ्तार किया। वह कोर्ट परिसर में डेढ़ लाख रुपए लेता हुआ अपने साथी सतपाल के साथ पकड़ा गया।

रेप पीड़िता ने सुसाइड नॉट छोड़ खाया जहर

बता दें कि बुधवार को रेप पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। यह कदम उठाने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। उसमें महिला ने लिखा था कि उसने नवीन नारू के खिलाफ 16 नवंबर को महिला थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। शिकायत में पुलिस को बताया था कि नवीन नारू और उसकी पत्नी सुनीता नारू ने उससे 61 लाख रुपए ऐंठ लिए हैं। दोनों ने उसके कुछ वीडियोज बना लिए थे। उनके दम पर महिला को ब्लैक मेल किया गया।

रेप पीड़िता ने पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप

जब शिकायत दर्ज कराने की बात आरोपियों को पता चली तो नवीन नारू के अलावा सुनीता नारू, राजेश जांगड़ा, पूनम नारू, जैली, अमित जांगड़ा और बंटी ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। साथ ही उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। सुसाइड का प्रयास करने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जब महिला को होश आया तो पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। तब महिला ने पूरी कहानी बताई। साथ ही उसने आरोप लगाया कि उसके मुकदमे का चालान पुलिस पेश नहीं कर रही है। पुलिस भी आरोपियों से मिली हुई है।

किया था नशीली दवाओं का सेवन

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे इतना मजबूर कर दिया कि उसे नशीली दवाई खानी पड़ी। इन सभी ने उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया था। तब पुलिस ने इस मामले में कानूनी सलाह ली और सिटी थाना के ASI जय सिंह ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया। बता दें कि मंगलवार की शाम को कोर्ट परिसर में रेप मामले में समझौता करवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए लेते हुए भाजपा नेता कपिल नेहरू और उसके साथी सतपाल को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा था। समझौते के लिए 15 लाख रुपए की राशि तय हुई थी। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular