Sunday, May 5, 2024
Homeहरियाणाभिवानीहरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में...

हरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

- Advertisment -

भिवानी में दुकानदार से रंगदारी मांगने वाले बदमाशों और पुलिस में सोमवार सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मार दी और घायल होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश पर पहले से 9 मामले दर्ज है।

- Advertisment -

भिवानी। हरियाणा पुलिस और बदमाशों में सोमवार सुबह मुठभेड़ की खबर है। मुठभेड़ दो बदमाशों और पुलिस के बीच देर रात 12 बजे के करीब भिवानी के लोहानी गांव की नहर के पास हुई है। शनिवार की रात को लोहारू में इन्ही बदमाशों ने रंगदारी के चलते एक दुकानदार पर फायरिंग की थी जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी।

सोमवार सुबह बदमाशों की सूचना के बाद मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से फायरिंग हुई। बदमाश पोपट के साथी है। उसी के इशारे पर लोहारू के व्यापारी के बेटे पर फायरिंग की थी। बता दें बीते दो महीनों में पुलिस व बदमाशों में पांच बार हो मुठभेड़ चुकी है। जानकारी के मुताबिक घायल पंकज पर पहले से ही अपराध के नौ मामले दर्ज हैं।

लोहारू के व्यापारी सुनील के बेटे यश को व्हाटसअप कॉल से 30 लाख रुपये की रंगदारी की धमकी मिली थी और शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने शाम के समय मुख्य बाजार में इसी व्यापारी की दुकान के सामने खड़ा होकर उसके बेटे यश पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। जिनके खिलाफ लोहारू पुलिस थाना में हत्या प्रयास का केस दर्ज किया गया था। डीएसपी लोहारू अशोक कुमार के अनुसार व्यापारी के बेटे यश पर जान लेवा हमले में 19 साल के राहुल ने गोली चलाई थी। जबकि उसका साथी ढाणी गंगा बिशन का पंकज भी साथ था।

सोमवार सुबह भिवानी पुलिस ने गांव लोहानी के समीप नहर के कच्चे रास्ते पर लोहारू में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग के आरोपी को पकड़ने पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। जिसमें जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। इसमें एक बदमाश पंकज के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी राहुल भी भागते समय घायल हो गया। दोनों को घायल अवस्था में पुलिस भिवानी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

डीएसपी लोहारू अशोक कुमार के अनुसार पुलिस मुठभेड़ में आरोपी पंकज उर्फ बाबा के पैर में पुलिस की गोली लगी है। जबकि उसका साथी राहुल को भी भागते समय चोट लगी है। एंटी थैफ्ट व्हीकल टीम ईशरवाल के साथ दोनों बदमाशों की गांव लोहानी के समीप नहर के पास मुठभेड़ हुई है। दोनों घायलों का नागरिक अस्पताल भिवानी में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने पंकज के पैर में गोली निकाल दी है वहीं उसका साथी राहुल का भी उपचार चल रहा है। इस संबंध में पुलिस दोनों से पूछताछ के बाद और खुलासा करेगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular