Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणाट्रेन पैसेंजर्स के लिए जरूरी खबर, दो दिन जींद, रोहतक, भिवानी, पानीपत,...

ट्रेन पैसेंजर्स के लिए जरूरी खबर, दो दिन जींद, रोहतक, भिवानी, पानीपत, नई दिल्ली के यात्रियों को होगी दिक्कत, जाने वजह

- Advertisment -

25 व 26 जुलाई को निर्माण कार्य की वजह से जींद, रोहतक, भिवानी, पानीपत समेत इस रूट पर चलने वाली कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो कुछ देरी से संचालित होंगी।

- Advertisment -

नई दिल्ली। ट्रेन पैसेंजर्स के लिए जरूरी खबर, दो दिन रेल यात्रियों को कुछ दिक्क्तों का सामना करना पड़ेगा। दरअसल दिल्ली रेल मंडल के रोहतक यार्ड के पुनर्निर्माण के कारण रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय लिया है। यार्ड के निर्माण के बाद ट्रेनों को बेहतर रखरखाव हो सकेगा। हालांकि, यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 25 व 26 जुलाई को निर्माण कार्य की वजह से जींद, रोहतक, भिवानी, पानीपत समेत इस रूट पर चलने वाली कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो कुछ देरी से संचालित होंगी।

इसके अलावा कुछ ट्रेनें अपने गंतव्य स्थान से पहले से ही संचालित होंगी। निरस्त होने वाली ट्रेनों में मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 04983/04984 रोहतक-पानीपत-रोहतक स्पेशल व ट्रेन संख्या 04975/04974 रोहतक-भिवानी-रोहतक शामिल हैं। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14323 नई दिल्ली-रोहतक बहादुरगढ़ तक ही चलेगी।

ट्रेन संख्या 14324 रोहतक-नई दिल्ली बहादुरगढ़ रोहतक स्टेशन से चलेगी। यह ट्रेन रोहतक-बहादुरगढ़ के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 04008 जींद-रोहतक मार्ग में 100 मिनट व ट्रेन संख्या 04987 दिल्ली-जिंद 75 मिनट रुककर चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 12481 दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से चलेगी।

वहीँ राजधानी दिल्ली के यमुना ब्रिज पर बारिश के कारण जलभराव से एक बार फिर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेवाड़ी से दिल्ली के बीच चलने वाली 2 ट्रेनें सोमवार को कैंसिल की गई हैं। कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, यमुना ब्रिज पर बारिश के पानी के खतरे को देखते हुए 2 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। 8 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।

रद्द ट्रेनों की सूची

1. ट्रेन नंबर 04470, दिल्ली-रेवाड़ी दिनांक 24.07.2023 को रद्द रहेगी।
2. ट्रेन नंबर 04500, रेवाड़ी-दिल्ली दिनांक 24.07.2023 को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट

गाड़ी संख्या 14724
भिवानी- कानपुर रेलसेवा भिवानी से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली नई दिल्ली- साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 19031
अहमदाबाद-योग नगरी ऋषिकेष रेलसेवा अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय रोहिल्ला नई दिल्ली- साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 15910
लालगढ – डिब्रुगढ रेलसेवा लालगढ से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली किशनगंज-नई दिल्ली- साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 19610
योग नगरी ऋषिकेष – उदयपुर योग नगरी ऋषिकेष से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया नोली- ए पैनल -बी पैनल- नई दिल्ली – दिल्ली सराय रोहिल्ला होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 15014
काठगोदाम- जैसलमेर काठगोदाम से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया साहिबाबाद – नई दिल्ली- दिल्ली सराय रोहिल्ला होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 14723
कानपुर- भिवानी रेलसेवा कानपुर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया साहिबाबाद – नई दिल्ली – दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 14662
जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा जम्मूतवी से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया साहिबाबाद- नई दिल्ली- दिल्ली सराय रोहिल्ला होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 14321
बरेली-भुज रेलसेवा बरेली से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया साहिबाबाद – नई दिल्ली- दिल्ली सराय रोहिल्ला होकर संचालित होगी

बता दें कि रेवाड़ी-दिल्ली के बीच रोजाना 30 हजार से ज्यादा दैनिक यात्री सफर करते हैं। रेवाड़ी-दिल्ली के बीच यात्रियों की सुविधा को लेकर दिल्ली सराय-रोहिल्ला, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए कई ट्रेनें रोजाना चलती हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular