Monday, July 27, 2026
Homeदेशकुरुक्षेत्र को इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात : मुख्यमंत्री सैनी ने बसों...

कुरुक्षेत्र को इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात : मुख्यमंत्री सैनी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, CM बोले- देश विदेश से आने वाले पर्यटक करेंगे सफर

कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गीता स्थली कुरुक्षेत्र में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू की है। अब देश विदेश से आने वाले पर्यटक व स्थानीय नागरिक इन इलेक्ट्रिक बसों में सफर कर सकेंगे। इस शहर में 10 इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी गई है और दीपावली तक यात्री इलेक्ट्रिक बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को गीता स्थली ज्योतिसर में हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की तरफ से पर्यावरण अनुकूल 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के महानिदेशक एवं एचसीबीएसएल के सीईओ सुजान सिंह, एचसीबीएसएल के सहायक सीईओ एवं हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के संयुक्त नियंत्रक अशोक बंसल, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, जीएम रोडवेज शेर सिंह सहित मीडिया के साथियों के साथ गीता स्थली ज्योतिसर से लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के द्वितीय गेट तक इलेक्ट्रिक बस में सफर किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इलेक्ट्रिक बस सेवा के लिए नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि दीपावली तक कुरुक्षेत्र शहर की 10 इलेक्ट्रिक बसों में यात्री नि:शुल्क सफर कर सकेंगे। यह इलेक्ट्रिक बसें अलग अलग रूट पर चलाई जाएंगी। इस इलेक्ट्रिक बस सेवा से देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, सूर्य ग्रहण मेला, सोमवती अमावस्या के साथ-साथ अन्य मेलों में इलेक्ट्रिक बस सेवा का यात्री फायदा उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि शुन्य उत्र्सन सार्वजनिक परिवहन शुरू करने के उद्देश्य से राज्य परिवहन हरियाणा ने भारत सरकार के राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन 2020 के अंतर्गत राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन को प्राप्त करने के लिए हरियाणा और उसके आस-पास के राज्य में पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक बस सेवा चलाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार सार्वजनिक परिवहन बस सेवा प्रदान करने के लिए 10 नगर निगमों, पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत,सोनीपत, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए 50-50 ई बसे खरीदने का निर्णय लिया गया है। जिसमें कुल 500 बसे और दिल्ली, गुुरुग्राम और अन्य आस-पास के शहरों व उप शहरों के निकट होने के कारण रेवाड़ी के लिए 50 बसे होंगी। इस प्रदेश में विभगा की तरफ से सकल लागत अनुबंध(जीसीसी) मॉडल के तहत 12 मीटर मानक फ्लोर 375 एसी इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के पानीपत, यमुनानगर, करनाल, पंचकुला, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, सोनीपत में 5-5 बसे और अम्बाला में 10 बस ई सेवा शुरू की जा चुकी है और अब दीपावली के पावन पर्व से पहले ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के स्थल कुरुक्षेत्र शहर में श्रद्घालुओं व तीर्थ यात्रियों को इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा प्रदान की है। यह राज्य सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि यह पूरे देश में किसी भी राज्य की एक अनूठी परियोजना है। इस सिटी बस सेवा से ना केवल कुरुक्षेत्र के नागरिकों को लाभ होगा बल्कि शून्य प्रदूषण और शून्य ध्वनि प्रदूषण भी होगा। उन्होंने कहा कि 375 बसों के संचालन के लिए सभी 10 शहरों में अलग-अलग सिटी बस सेवा डिपो का निर्माण भी किया जा रहा है। इसमें पानीपत इलेक्ट्रिक बस डिपो का निर्माण पूरा हो चुका है और यमुनानगर में शीघ्र पूरा होने वाला है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular