Monday, July 27, 2026
HomeपंजाबPunjab News: आशीर्वाद योजना के तहत लाभार्थियों के लिए करोड़ों रुपये जारी

Punjab News: आशीर्वाद योजना के तहत लाभार्थियों के लिए करोड़ों रुपये जारी

Punjab News: सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत पंजाब सरकार द्वारा चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के 1718 लाभार्थियों के लिए 8.76 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, श्री फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, एस.बी.एस. नगर, संगरूर और मलेरकोटला जिलों के कुल 1718 लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे। इन सभी को कवर करने के लिए 8.76 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि बरनाला ज़िले से 7, बठिंडा से 171, फ़रीदकोट से 14, फ़िरोज़पुर से 46, श्री फ़तेहगढ़ साहिब से 61, गुरदासपुर से 344, होशियारपुर से 23, जालंधर से 174, मोगा से 163, श्री मुक्तसर साहिब से 42, पटियाला से 148, रूपनगर से 154, एसएएस नगर से 52, एसबीएस नगर से 123, संगरूर से 101 और मलेरकोटला से 95 लाभार्थियों को लाभ दिया गया है।

मान सरकार ने पंजाब में 30 दिनों में किसानों को 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देकर रचा इतिहास

उन्होंने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत, कम आय वाले परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक पंजाब का स्थायी निवासी होना चाहिए, परिवार गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए और वार्षिक आय 32,790 रुपये से कम होनी चाहिए। ऐसे परिवारों की अधिकतम दो बेटियाँ इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

उन्होंने बताया कि वित्तीय सहायता का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किया जाता है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार सभी वर्गों के लोगों का जीवन स्तर ऊँचा उठाने और उन्हें आर्थिक रूप से मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जहाँ अन्य वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है, वहीं अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों के कल्याण के लिए भी निरंतर प्रयास कर रही है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular