Saturday, September 19, 2026
Homeदिल्लीDUSU Election Result : ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के...

DUSU Election Result : ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर कब्जा जमाया

DUSU Election Result : दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में एबीवीपी (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर कब्जा जमाया है।

अध्यक्ष पद पर ABVP उम्मीदवार यश डबास ने 22,576 वोट हासिल कर एनएसयूआई (NSUI) के विजय शंकर मीणा को हराकर डूसू प्रेसिडेंट का ताज अपने नाम किया।

वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकीन ने 30,615 वोट हासिल कर बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्ज की। सचिव पद पर ABVP की रिया छबाड़ी और संयुक्त सचिव पद पर भी ABVP के लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की।

बता दें कि शुक्रवार (18 सितंबर) को छात्रसंघ चुनाव के लिए वोट डाले गए। जिसमे 40.46 प्रतिशत मतदान हुआ था।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular