Saturday, September 19, 2026
Homeहरियाणारोहतकजी.डी. गोयंका इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ गणपति...

जी.डी. गोयंका इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ गणपति विसर्जन

रोहतक : जी.डी. गोयंका इंटरनेशनल स्कूल वर्ल्ड कैंपस में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर स्थापित भगवान गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन अत्यंत श्रद्धा, हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा तथा सभी ने भगवान गणेश से सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

गणपति विसर्जन के अवसर पर विद्यालय परिवार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर विघ्नहर्ता श्री गणेश को भावपूर्ण विदाई दी। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धा और उमंग से परिपूर्ण इस आयोजन ने सभी के मन में आध्यात्मिकता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

विद्यालय की निदेशिका डॉ. मनीषा मायना ने कहा कि, “भगवान श्री गणेश बुद्धि, विवेक, शुभारंभ एवं मंगल के प्रतीक हैं। गणपति विसर्जन हमें यह संदेश देता है कि जीवन में परिवर्तन और विदाई भी प्रकृति के शाश्वत चक्र का अभिन्न अंग हैं। हमें भगवान गणेश के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए सदैव सद्भाव, अनुशासन और सकारात्मकता के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।

विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या सविता हुड्डा ने कहा कि, “गणपति उत्सव श्रद्धा के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक एवं नैतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। विसर्जन के माध्यम से हम भगवान गणेश को भावपूर्ण विदाई देते हुए उनके आशीर्वाद को अपने हृदय में संजोकर रखते हैं। यह पर्व हमें एकता, भक्ति, प्रेम एवं सौहार्द का संदेश देता है।

गणपति विसर्जन समारोह ने विद्यालय परिवार को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ते हुए श्रद्धा, उल्लास और सकारात्मकता से भर दिया। समस्त विद्यालय परिवार ने भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular