Saturday, May 4, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में मतदान के लिए दिव्यांगजन को मिलेगी व्हीलचेयर की तुरंत सुविधा...

रोहतक में मतदान के लिए दिव्यांगजन को मिलेगी व्हीलचेयर की तुरंत सुविधा , बस करना होगा ये काम

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करना सबके लिए जरूरी है। दिव्यांगजन को भी मतदान बूथ पर लाने के लिए व्हीलचेयर की तुरंत सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। रोहतक के DC एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी वर्गों की चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का प्रयोग सहज एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सक्षम एप बनाया गया है। यह मोबाइल एप दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा को देखते हुए एक प्रकार से दिव्यांग मतदाताओं के लिए वरदान है।

उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन चुनाव से जुड़ी मतदाता केंद्रित विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इस एप का उपयोग कर सकते हैं। सक्षम एप के इंटरफेस को दिव्यांगजनों की जरूरतों को देखते हुए उनके अनुकूल बनाया गया है। सक्षम एप के माध्यम से दिव्यांग वोटर मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने के अलावा पोलिंग बूथ की लोकेशन, बूथ तक आवागमन के लिए व्हीलचेयर के लिए अनुरोध कर सकता है। नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवा सकता है। वोटर कार्ड में सुधार, वोटर कार्ड को आधार से जुड़वाने या चुनावी प्रक्रिया से संबंधित अन्य प्रकार की सेवाओं के लिए अनुरोध कर सकता है। यहां तक चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।

दिव्यांग मतदान संबंधित समस्या के लिए कर सकते हैं संपर्क

डीसी अजय कुमार ने बताया कि सक्षम एप द्वारा दिव्यांग मतदाता मतदान को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के लिए संपर्क कर सकता है। शिकायत भी दर्ज कर सकता है। इसके अलावा चुनावों से संबंधित ज्ञानवर्धन के लिए काफी लेख भी सक्षम एप पर उपलब्ध हैं। सक्षम एप गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड करें। एप खुलते ही वोटर रजिस्ट्रेशन, पोलिंग बूथ पर सुविधाएं, वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी और सूचना एवं शिकायत का ऑप्शन आएगा। इसके उपरांत अन्य सुविधाओं के लिए एप का उपयोग किया जा सकता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular