Friday, May 3, 2024
Homeहरियाणाशर्मनाक : नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, कपड़े बदलते समय खींची न्यूड...

शर्मनाक : नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, कपड़े बदलते समय खींची न्यूड फोटो, फिर…

- Advertisment -
- Advertisment -

जींद। नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने, कपड़े बदलते समय उसकी न्यूड फोटो खींचने और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटनास्थल चंडीगढ़ का होने के चलते महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर चंडीगढ़ पुलिस को भेज दी है। जींद के एक लड़के और लड़की के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जींद शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी चंडीगढ़ में कोर्स करने के लिए गई हुई थी। उसके साथ जींद की ही एक लड़की भी कमरे में ही रहती थी। पटियाला चौक क्षेत्र के रहने वाले रवि ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने बताया कि उसके पास उसकी न्यूड फोटो है, जिन्हें देख वह हैरान रह गई और डर गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ रहने वाली लड़की ने चंडीगढ़ में कोर्स की पढ़ाई के दौरान कपड़े बदलते समय उसकी न्यूड फोटो खींच ली थी। जिन्हें दिखा कर आरोपित रवि ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

वहीं महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular