Friday, May 17, 2024
HomeपंजाबPunjab विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी

Punjab विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी

- Advertisment -
- Advertisment -

Punjab, छात्रसंघ चुनाव में बुधवार को कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन छात्र युवा संघर्ष समिति को बड़ा झटका लगा है।

पंजाब विश्वविद्यालय के साथ चंडीगढ़ के 10 कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव में मतदान हुआ था। इस चुनाव में कुल 131 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

पिछले चुनाव में सीवाईएसएस ने पीयू में छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव जीता था। इस बार संगठन को दूसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा।

वहीं भाजपा का छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तीसरे स्थान पर रहा। एनएसयूआई के उम्मीदवार जतिंदर सिंह ने छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव 603 मतों से जीत हासिल की है।

CM mann ने लुधियाना से दिल्ली व गाजियाबाद के फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी

पिछले साल (वर्ष 2022) एनएसयूआई को दो पदों उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पर जीत मिली थी और उससे पहले वर्ष 2021 में अध्यक्ष पद छोड़कर तीनों सीटें एनएसयूआई ने जीती थीं।

इस बार केवल अध्यक्ष पद पर जीत मिली। एबीवीपी को किसी भी पद पर जीत नहीं मिली है। वहीं छात्र युवा संघर्ष समिति को भी पीयू की सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular