Thursday, May 2, 2024
Homeदिल्लीसर्दी का शुरु होगा प्रकोप, दिल्ली में 2 दिनों का कोल्ड डे...

सर्दी का शुरु होगा प्रकोप, दिल्ली में 2 दिनों का कोल्ड डे अलर्ट जारी

Cold Day Alert : इन दिनों समस्त उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कंपकंपी वाले ठंड का सामना करना पड़ेगा। दिन के वक्त भी ठंड से निजात नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। लोगों को धुंध से भी दो-चार होना पड़ेगा। बादलों पर धुंध की एक चादर जैसी बन गई है कि जिसने सूर्य की रोशनी को रोक दिया है। ऐसे में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। धुंध के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।  दिल्ली-एनसीआर के लिए दो दिनों तक कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 4.5 या इससे थोड़ा सा ज्यादा रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहेगा।

ये भी पढ़ें- मात्र 20,000 हजार रुपए में करें विदेश यात्रा, जानें कैसे होगी सस्ती फ्लाइट्स और होटल बुक

30 और 31 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। घने कोहरे के कारण सर्द हवाएं चलेगी। समस्त उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का ऐसा ही हाल देखने को मिलेगा। हरियाणा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रहेगा, जबकि ज्यादातर जगह ये 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच सकता है।

पंजाब में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। उत्तर प्रदेश के भी अधिकांश जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

बिहार की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। राजस्थान में अधितकम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular