Friday, May 17, 2024
Homeदिल्लीघने कोहरे के कारण ट्रेनें 28 घंटे लेट, यहां जाने लेट ट्रेनों...

घने कोहरे के कारण ट्रेनें 28 घंटे लेट, यहां जाने लेट ट्रेनों की सूची

- Advertisment -
- Advertisment -

Late Train Update: घने कोहरे का असर हवाई यातायात, रेल यातायात और सड़क यातायात पर पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण ट्रेनें 28-28 घंटे लेट चल रही हैं। शुक्रवार की  सुबह आठ बजे चलने वाली आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट विशेष 28.30 घंटे की देरी से शनिवार दोपहर 12.30 बजे रवाना होगी।

शुक्रवार की सुबह नौ बजे चलने वाली आनंद विहार-आरा त्योहार विशेष 19.30 घंटे की देरी से शनिवार पांच बजे प्रस्थान की। 125 से ज्यादा ट्रेनें इन दिनों लेट से चल रही है।

देर से चलने वाली ट्रेनों की सूची 

  1. हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस-18.50 घंटे
  2. नई दिल्ली हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस-साढ़े छह घंटे
  3. नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर क्लोन एक्सप्रेस-12.45 घंटे
  4. नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस-साढ़े तीन घंटे
  5. हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर-4.07 घंटे
  6. हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस-3.40 घंटे
  7. हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस-1.20 घंटे
  8. जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस-साढ़े नौ घंटे
  9. कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस-पौने आठ घंटे

देर से दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनों की सूची 

  1. रानी कमलापति- हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस-19.43 घंटे
  2. रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस-साढ़े आठ घंटे
  3. पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट विशेष-29 घंटे
  4. खजुराहो-कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस-24 घंटे
  5. कुरुक्षेत्र-खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस (शुक्रवार को आने वाली)-19.40 घंटे
  6. कुरुक्षेत्र-खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस (शनिवार को आने वाली)-10 घंटे
  7. दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस-12 घंटे
  8. नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस-12 घंटे
  9. मुंबई सेंट्रल- फिरोजपुर पंजाब मेल-11.30 घंटे
  10. अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस-11 घंटे
  11. गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस-साढ़े छह घंटे
  12. पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस-साढ़े सात घंटे
  13. विशाखापट्टनम-नई दिल्ली एपी एक्सप्रेस-सवा आठ घंटे
  14. भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-आठ घंटे
  15. रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस-साढ़े आठ घंटे
  16. पुरी-योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस- 20 घंटे
  17. योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस- 12 घंटे
  18. मदुरै-चंडीगढ़ एक्सप्रेस-13 घंटे
  19. हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई एक्सप्रेस-13 घंटे
  20. मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-पौने आठ घंटे
  21. अमृतसर-बिलासपुर छतीसगढ़ एक्सप्रेस-साढ़े नौ घंटे
  22. जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-साढ़े नौ घंटे
  23. रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस-12 घंटे

ये भी पढ़ें- सर्दी का शुरु होगा प्रकोप, दिल्ली में 2 दिनों का कोल्ड डे अलर्ट जारी

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular