Tuesday, May 7, 2024
HomeदेशCM नायब सैनी ने मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, जानें-किसे कौन...

CM नायब सैनी ने मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, जानें-किसे कौन सा विभाग मिला

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। सीएम सैनी ने अपने पास गृह, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग तथा आबकारी और कराधान विभाग सहित 13 महकमे अपने पास रखे हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर को 6, मूलचंद शर्मा, जेपी दलाल और कमल गुप्ता को 4-4, डॉ. बनवारी लाल को 3, रणजीत चौटाला को 2 विभाग दिए हैं। वहीं जेपी दलाल को वित्त मंत्री का दायित्व सौंपा है।

पढ़ें- किसको क्या मिला

  • नायब सिंह सैनी (मुख्यमंत्री)- गृह, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, युवा सशक्तिकरण, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति, खान एवं भूविज्ञान, विदेशी सहयोग
  • कंवर पाल (कैबिनेट मंत्री)- कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, विरासत एवं पर्यटन, संसदीय कार्य
  • मूलचंद शर्मा (कैबिनेट मंत्री)- उद्योग एवं वाणिज्य, श्रम, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, चुनाव
  • रणजीत सिंह (कैबिनेट मंत्री)- ऊर्जा एवं जेल
  • जय प्रकाश दलाल (कैबिनेट मंत्री)- वित्त, नगर एवं ग्राम नियोजन, अभिलेखागार
  • बनवारी लाल (कैबिनेट मंत्री)- सार्वजनिक स्वास्थ्य, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें), वास्तुकला
  • डॉ. कमल गुप्ता (कैबिनेट मंत्री)- स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, नागरिक उड्डयन
  • सीमा त्रिखा (राज्य मंत्री)- स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा
  • महिपाल ढांडा (राज्य मंत्री)- विकास एवं पंचायत, सहयोग
  • असीम गोयल (राज्य मंत्री)- परिवहन, महिला एवं बाल विकास
  • डॉ अभय सिंह यादव (राज्य मंत्री)- सिंचाई एवं जल संसाधन, सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण
  • सुभाष सुधा (राज्य मंत्री)- शहरी स्थानीय निकाय, सभी के लिए आवास
  • बिशम्बर सिंह (राज्य मंत्री)- सामाजिक न्याय, एससी और बीसी कल्याण और अंत्योदय (सेवा), मुद्रण और स्टेशनरी
  • संजय सिंह (राज्य मंत्री)- पर्यावरण, वन एवं वन्य जीवन, खेल
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular