Monday, May 6, 2024
Homeपंजाबसंस्था ने मानसा की अनाज मंडी में उखाड़ा पुराना पेड़, विरोध प्रदर्शन

संस्था ने मानसा की अनाज मंडी में उखाड़ा पुराना पेड़, विरोध प्रदर्शन

- Advertisment -
- Advertisment -

मानसा शहर की अनाज मंडी में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए संस्था की ओर से देर रात पेड़ काटे गए हैं। शहरवासियों ने एकत्रित होकर पेड़ों की कटाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अनाज मंडी के व्यापारियों ने बताया कि अनाज मंडी में 50 साल पुराना बरगद का पेड़ और कुछ अन्य पेड़ लगे हुए हैं, जिसके पास गर्मी के दिनों में प्रतिदिन शाम को मजदूर एवं व्यापारी बैठकर आराम करते हैं।

उन्होंने कहा कि जिस बरगद के पेड़ को काटा गया है, उसके नीचे मजदूरों द्वारा एक शिव मंदिर भी बनाया गया है। जिसकी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पूजा भी की जाती है। लेकिन एक धार्मिक संगठन द्वारा देर रात तंबू लगाने के लिए पेड़ काटे जाने से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।

पंजाब आबकारी नीति 2024-25 को हाईकोर्ट में चुनौती

जिसके चलते सभी व्यापारी और मजदूर एकत्रित हो गए और संगठन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन से पेड़ काटने पर पर्यावरण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमें न्याय चाहिए।

उन्होंने कहा कि उक्त संगठन के कार्यक्रम को इस बाजार में अनुमति नहीं दी जायेगी क्योंकि वे पहले ही हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचा चुके हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि उक्त संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाए, अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सभी व्यापारी व कर्मचारी संघर्ष करने को मजबूर होंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular