Monday, August 31, 2026
Homeहरियाणाहिसार : महिला ने सड़क पर बच्चे को दिया जन्म

हिसार : महिला ने सड़क पर बच्चे को दिया जन्म

Hisar News : हिसार जिले के हांसी की आंबेडकर कालोनी में एक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। डिलिवरी के बाद लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। जिसके बाद दाेनों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल मां और बेटा दोनों ठीक हैं।

मिली जानकारी अनुसार, हांसी की आंबेडकर कालोनी की रहने वाली महिला रंजू गर्भवती थी। शनिवार को रंजू को प्रसव पीड़ा होने लगी। घर पर कोई  भी नहीं था। इसके बाद रंजू देवी खुद ही अस्पताल जाने के लिए घर से बाहर आ गई। इसी बीच सड़क पर ही रंजू ने लड़के को जन्म दे दिया। इसके बाद वहां मौजूद महिलाओं ने उसे संभाला। वहीं सूचना के बाद एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular