Friday, May 17, 2024
HomeहरियाणाCM मनोहर का तीज पर महिलाओं को खास तोहफा, महिला हेल्प ग्रुपों...

CM मनोहर का तीज पर महिलाओं को खास तोहफा, महिला हेल्प ग्रुपों के लिए खोले जाएंगे सांझा बाजार, शगुन राशि बढ़ाई

- Advertisment -

हरियाणा में आज तक बड़े बुजर्ग द्वारा चलाई गई इन संस्कृति का बड़ा मान रखा जाता है। वहीँ सरकार भी योजनाओं का बढ़ावा देकर संस्कृति को जीवंत रखने की पूरी कोशिश करती है। इसी कारण राज्य के सांस्कृतिक उत्सवों एवं त्योहारों को बहुत उत्साह और उमंग के साथ मनाने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर अनेक कदम उठाए जा रहे हैं।

- Advertisment -

अन्नु हुड्डा

पानीपत। CM मनोहर लाल खट्टर पानीपत में आयोजित प्रदेश स्तरीय तीज महोत्सव में उमड़ी महिलाओं की भीड़ को देख गदगद हो गए। सीएम ने महिलाओं को लेकर मंच से कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादनों की बिक्री के लिए हर जिले में सांझा बाजार बनाने की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 31 हजार की राशि को 41 हजार करने का ऐलान किया है।

हरियाणा सरकार ने शनिवार को पानीपत के श्री गुरु तेग बहादुर/हुड्डा मैदान में तीज के अवसर पर भव्य महोत्सव का आयोजन किया, जो कि विशेष रूप से राज्य की महिलाओं के लिए किया गया। तीज के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं को लेकर खास सौगात देने का एलान किया है। सीएम ने पानीपत में राज्य स्तर पर हरियाली तीज के भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में महिलाओं की ज्यादा संख्या में उपस्थिति देखकर सीएम बेहद खुश हुए और महिलाओं हेतु बड़ी घोषणाएं की। इस दौरान 101 महिलाओं को भी सम्मनित किया गया जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी असाधारण छाप छोड़ी है।

हरियाणा में आज तक बड़े बुजर्ग द्वारा चलाई गई इन संस्कृति का बड़ा मान रखा जाता है। वहीँ सरकार भी योजनाओं का बढ़ावा देकर संस्कृति को जीवंत रखने की पूरी कोशिश करती है। इसी कारण राज्य के सांस्कृतिक उत्सवों एवं त्योहारों को बहुत उत्साह और उमंग के साथ मनाने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर अनेक कदम उठाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के वैभव में चार चाँद लगाने के लिए आयोजन स्थल पर एक भव्य पण्डाल लगाया गया है, जिसके अगल-बगल 101 झूले भी लगाए गए हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई है। सीएम ने खुद महिलाओं को झूला भी झुलाया और कार्यक्रम में दी जा रही प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठाया। तीज महोत्सव में उमड़ी महिलाओं की भीड़ को देख गदगद हुए सीएम ने महिलाओं को लेकर मंच से कई बड़ी घोषणाएं कीं।

उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादनों की बिक्री के लिए हर जिले में सांझा बाजार बनाने की घोषणा की है साथ ही शगुन योजना के तहत दी जाने वाली 31 हजार की राशि को 41 हजार करने का ऐलान किया है। वहीं, जिले में जिस पालिटेक्निक कालेजों में सीटें ज्यादा खाली रहती है ,वहां डिग्री कॉलेज स्थापित करने की भी मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा की है। सीएम ने इसके साथ पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत तक लेकर जाने का ऐलान किया है।

सीएम मनोहर ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा दोनों को लेकर वचनबद्ध है। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार, जिप चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, निगम मेयर अवनीत कौर, सुमिता, डॉ. अर्चना गुप्ता आदि मौजूद रहे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular