Monday, May 6, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक के महम नगर पालिका में सीएम फ्लाइंग-CID की रेड, हैरान...

रोहतक के महम नगर पालिका में सीएम फ्लाइंग-CID की रेड, हैरान कर देने वाला मामला आया सामने

- Advertisment -

रोहतक में सीएम फ्लाइंग-CID की रेड, महम नगर पालिका में गैरहाजिर मिले कर्मचारी की जगह सरकारी ड्यूटी करता मिला दूसरा युवक, किया हैरान कर देने वाला खुलासा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक के महम नगर पालिका में सीएम फ्लाइंग-CID ने शुक्रवार को छापेमारी की। छापेमारी के दौरान हाजिरी लेने पर एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। जहां पर एक नगर पालिका का कर्मचारी गैरहाजिर मिला लेकिन उसकी जगह दूसरा कर्मचारी सरकारी ड्यूटी कर रहा था। जिसकी काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। जिसके चलते शुक्रवार को छापेमारी की गई। दूसरे की जगह पर सरकारी ड्यूटी देते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। नगर पालिका सचिव की शिकायत पर पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की तो यह फर्जीवाड़ा सामने आया।

सीएम फ्लाइंग ने खुलासा कि नगर पालिका कार्यालय में जो व्यक्ति पिछले दो साल से चौकीदार की ड्यूटी कर रहा है वह फर्जी है। वह नगर पालिका का कच्चा या पक्का किसी तरह का कर्मचारी नहीं है। वह तो 9 हजार रुपए में किसी दूसरे की कर्मचारी की जगह पर ड्यूटी कर रहा है। यह फजीर्वाड़ा दो साल से भी अधिक समय से चल रहा था। छापामार टीम के एक अधिकारी ने बताया कि सीएम फ्लाइंग को शिकायत मिल रही थी कि नगर पालिका कार्यालय में कोई व्यक्ति दूसरे की जगह पर पिछले दो ढाई साल से ड्यूटी कर रहा है। महम के नायब तहसीलदार दीपक धांगड़ को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।

नायब तहसीलदार दीपक धांगड़ की मौजूदगी में सीएम फ्लाइंग से इंस्पेक्टर सुजीत सिंह, एएसआई प्रदीप और सीआईडी से सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार महम नगर पालिका के सीटी पुलिस चौकी के पास चलाए जा रहे कार्यालय में पहुंचे। यहां पर नगर पालिका के नियमित सफाई कर्मचारी महाबीर की जगह पर अजय नाम का एक युवक ड्यूटी करता हुआ पाया गया। सीएम फ्लाइंग ने जांच में पाया कि यह युवक पिछले दो ढाई साल से महाबीर सफाई कर्मचारी की जगह पर चौकीदार की ड्यूटी कर रहा है और इसके बदले में महाबीर उसे 9 हजार रुपए प्रति माह देता है।

जबकि यह भी चर्चा सामने आई की महाबीर मीट की दुकान चलाता है। कुछ कर्मचारियों ने कहा कि वह बीमार रहता है। अब यह भी जांच का विषय है कि महाबीर ने उसको अपनी जगह पर क्यों तैनात किया हुआ था। नगर पालिका सचिव नवीन नांदल व सफाई निरीक्षक ब्रह्मजीत समेत उन तमाम कर्मचारियों व अधिकारियों की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ गई है, जिनका काम कर्मचारियों की हाजरी लेना, उन्हें काम पर भेजना और वेतन जारी करना होता है। इस संबंध में पालिका प्रधान व पार्षदों की भी जिम्मेदारी बनती है।

इस मामले में सेनेटरी इंस्पेक्टर ब्रह्मजीत ने कहा कि ऐसा केवल महम नगर पालिका में ही नहीं है बल्कि प्रदेश की कई नगर पालिकाओं में ऐसा हो रहा है कि अगर कोई कर्मचारी लाचार हैं तो उसकी जगह दूसरा सफाई कर्मचारी काम कर लेता है। इसमें कोई बुराई नहीं है। जो कर्मचारी काम पर नहीं आ रहा था, उसकी तबीयत खराब चल रही है। उसने अपनी जगह दूसरा कर्मचारी रख रखा था।

वहीँ कुछ कर्मचारियों का कहना है कि अब सीएम फ्लाइंग की छापामारी हुई थी तो पकड़े गए युवक और सफाई कर्मचारी को बलि का बकरा बनाने की कवायद शुरू कर दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक महिला भी इसी तरह अपनी जगह अपने बेटे और पुत्रवधू को भेज रही है, लेकिन फ्लाइंग की जानकारी मिलने के बाद वह खुद मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों की रजामंदी पर यह सब चल रहा है।

नगर पालिका सचिव नवीन बांदल ने बताया कि वे रोहतक नगर निगम के कार्यालय में गाए हुए थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारी महाबीर की जगह पर कोई अन्य युवक अजय ड्यूटी कर रहा। है। सूचना मिलते ही वे म महम पहुंचे। इससे पहले उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने इसकी शिकायत महम सिटी पुलिस चौकी में दे दी है। अब पुलिस नियमानुसार जो कार्रवाही बनेगी वह करेगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular