Sunday, November 1, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में जेडएमईओ कार्यालय का क्लर्क 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार,...

रोहतक में जेडएमईओ कार्यालय का क्लर्क 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लाइसेंस बनाने की एवज में मांग रहा था घूस

रोहतक : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रोहतक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जोनल मार्केटिंग इन्फोर्समेंट ऑफिस (जेडएमईओ), नई अनाज मंडी, रोहतक में तैनात क्लर्क राकेश को ₹40,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक थाना में मामला दर्ज किया गया है।

ब्यूरो को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी नरेला में एग्रो फूड की एक कंपनी है। उन्होंने पानीपत मार्केट कमेटी के अंतर्गत एक जोन का लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया था। आवेदन संबंधी फाइल तैयार कर मार्केट कमेटी में जमा करवाई गई थी, जिसे आगामी कार्रवाई के लिए जेडएमईओ कार्यालय, रोहतक भेजा गया था।शिकायतकर्ता जब अपनी फाइल की स्थिति जानने के लिए जेडएमईओ कार्यालय, नई अनाज मंडी, रोहतक पहुंचे तो वहां तैनात क्लर्क राकेश ने लाइसेंस बनवाने की एवज में उनसे ₹40,000 रिश्वत की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो द्वारा मामले की जांच कर रेडिंग पार्टी गठित की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी क्लर्क राकेश को शिकायतकर्ता से ₹40,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED NEWS

Most Popular