Thursday, September 17, 2026
Homeशिक्षाहरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की उत्तर-कुंजियों से संबंधित आपत्तियों के निस्तारण की...

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की उत्तर-कुंजियों से संबंधित आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 से संबंधित अभ्यर्थियों की उत्तर-कुंजियो में विसंगतियों के संबंध में व्यक्तिगत रूप से जमा करवाए गए प्रतिवेदनों तथा ई-मेल के माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर संज्ञान लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बोर्ड प्रशासन द्वारा प्राप्त सभी प्रतिवेदनों एवं उत्तर-कुंजियो से संबंधित आपत्तियों की नियमानुसार जांच एवं समीक्षा की प्रक्रिया समयबद्ध एवं सुचारू रूप से जारी है। आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाएगी। इससे संबंधित नवीनतम जानकारी एवं बनता परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट पर शीघ्र उपलब्ध करवाया जाएगा।

बोर्ड प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रम, आंदोलन अथवा अनधिकृत गतिविधियों से दूर रहें तथा संयम बनाए रखें। परीक्षा से संबंधित प्रामाणिक एवं नवीनतम जानकारी के लिए केवल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in का ही अवलोकन करें।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular