Friday, May 10, 2024
Homeपंजाबजालंधर से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए बसों का संचालन फिर से शुरू

जालंधर से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए बसों का संचालन फिर से शुरू

- Advertisment -
- Advertisment -

पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों की परेशानी को देखते हुए परिवहन विभाग ने जालंधर से सरकारी वोल्वो बसों का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। पंजाब रोडवेज डिपो-1 के जीएम मनिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। ये बसें दोपहर 1 बजे से रात 8.30 बजे तक चलेंगी। इसे ऑनलाइन भी बुक किया जा सकता है। इसके लिए पुरानी वेबसाइट को फिर से खोल दिया गया है ताकि यात्री बसें बुक कर सकें।

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि पंजाब-हरियाणा सीमा पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली जाने वाले सीधे रास्ते बंद हैं। इसके चलते विभाग ने दिल्ली जाने वाली सरकारी बसें तो बंद कर दी हैं, लेकिन प्राइवेट बसें लगातार चल रही हैं। जीएम मनिंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल 2 बसें चलाई गई हैं। इससे जिले के लोगों को कुछ राहत मिलेगी, हालांकि अधिक बसों की मांग है।

हरियाणवी कलाकार नवीन नारू पर रेप केस दर्ज करवाने वाली महिला पर दर्ज हुई FIR, जाने पूरा मामला

दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा है। यात्रियों की ओर से लगातार मांग आ रही थी। इसे देखते हुए बसें चलाना जरूरी हो गया। हाईवे बंद होने के कारण बसों को दूसरे रास्ते से दिल्ली भेजा गया है। लंबे रूटों पर बसें चलने से विभाग को मुनाफा घटने का अंदेशा है, लेकिन इससे यात्रियों को राहत मिली है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular