Monday, May 20, 2024
Homeपंजाबमौसम अपडेट, पंजाब के लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत!

मौसम अपडेट, पंजाब के लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत!

- Advertisment -
- Advertisment -

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-दक्षिण भारत में गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। आने वाले दिनों में पंजाब के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। आज गुरुवार सुबह पंजाब में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है।

चंडीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। कुछ इलाकों में दोपहर से शाम तक तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। अमृतसर में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा। रविवार दोपहर तक बारिश की संभावना है। जालंधर में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। सोमवार को गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

लुधियाना में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा। सोमवार दोपहर तक बारिश की संभावना है। बठिंडा में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। रविवार दोपहर तक बारिश की संभावना है। पटियाला में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। सोमवार तक बारिश का अलर्ट है।

आने वाले दिनों की बात करें तो वीकेंड तक दिल्ली में हल्की बारिश और तेज हवाएं या तूफान का अलर्ट है। 10 मई को अधिकतम तापमान फिर 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली का मौसम नरम नजर आ रहा है। 14 मई तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रहने की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular