Sunday, May 5, 2024
Homeदेशनवंबर में 15 दिनों तक बैंकों में रहेगी छुट्टियां

नवंबर में 15 दिनों तक बैंकों में रहेगी छुट्टियां

- Advertisment -
- Advertisment -

Bank Holidays : इन दिनों देश में फेस्टिव सीजन चल रहा है। दुर्गा पूजा और दशहरा बीत चुके हैं। अगले महीने नवंबर में करवा चौथ, दिवाली, भैया दूज और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहार हैं। ऐसे में नवंबर में 15 दिन बैंकों में छुट्टियां रहेगी। अगर आप नवंबर में बैंक से जुड़ा काम निपटाना चाहते हैं तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरुर देख लें।

वैसे तो अभी के समय में ज्यादातर बैंक से जुड़े काम मोबाइल से ही पूरे हो जाते हैं। फिर भी लोन और खाता खुलवाने जैसे कुछ कामों के लिए बैंक जाने की जरूरत पड़ जाती है।

नवंबर में जानिए बैंकों की छुट्टियां 

देश के अलग-अलग जोन में नवंबर में 15 दिनों तक बैंकों की छुट्टियां रहेगी। 1 नवंबर को कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ है। 10 नवंबर को वंगाला महोत्सव है। 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली है। 14 नवंबर को दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा है। 15 नवंबर को भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया है। 20 नवंबर को छठ (सुबह का अर्घ्य) है। 23 नवंबर को सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल है। 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा है और 30 नवंबर को कनकदास जयंती है।

इतने दिन बैंक रहेंगे बंद 

1 नवंबर 2023 : कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ के कारण बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
5 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
10 नवंबर, 2023 : गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
11 नवंबर, 2023 : दूसरे शनिवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
12 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
13 नवंबर, 2023 : गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंकों में अवकाश रहेगा।
14 नवंबर, 2023 : दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों में अवकाश रहेगा।

15 नवंबर, 2023 : भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
19 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
20 नवंबर, 2023 : छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
23 नवंबर, 2023 : सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल के कारण देहरादून और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
25 नवंबर, 2023 : चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
26 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
27 नवंबर, 2023 : गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
30 नवंबर, 2023 : कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular