Wednesday, September 16, 2026
Homeदिल्लीटेलीग्राम APP पर रोक : 22 जून तक नहीं कर सकेंगे...

टेलीग्राम APP पर रोक : 22 जून तक नहीं कर सकेंगे एक्सेस, NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का फैसला

NEET-UG 2026: नीट यूजी री एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम (Telegram) को 22 जून तक भारत में अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया है।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कहा है कि परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और विश्वसनीय तरीके से संपन्न कराने के लिए ऐसा करना जरूरी था।21 जून को देश में नीट की दोबारा परीक्षा होनी है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयने भारत में टेलीग्राम के इस्तेमाल पर 22 जून तक अस्थायी रोक लगाने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने प्लेटफॉर्म को भारत में 30 जून तक अपने मैसेज-एडिटिंग फीचर को बंद करने का भी निर्देश दिया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular