Saturday, August 1, 2026
Homeहरियाणारोहतकसरकारी राशन डिपो दिलवाने के नाम पर ठगी, रोहतक पुलिस टीम ने...

सरकारी राशन डिपो दिलवाने के नाम पर ठगी, रोहतक पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया

रोहतक पुलिस की टीम ने राशन डिपो दिलवाने के नाम पर 73 हजार रुपए से अधिक की हुई धोखाधड़ी करने की वारदात को हल कर लिया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव गद्दी खेडी निवासी नरेन्द्र की शिकायत के आधार पर थाना बहुअकबरपुर में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 2 जनवरी 2026 को नरेन्द्र के पास फोन आया कि वह डीसी आफिस रोहतक में कार्यरत है। युवक ने नरेन्द्र को कहा कि उसके गांव में उसको सरकारी राशन डिपो की दुकान दिलवा सकता है। जिसकी एवज मे रुपए की मांग की गई। नरेन्द्र ने उसकी बातों में आकर कुल 73300/-रुपए ट्रांसफर कर दिए।

मामले की जांच उप.नि बलराज द्वारा अमल में लाई गई। जांच के दौरान आरोपी राहुल पुत्र सुरेन्द्र निवासी भापडौदा जिला झज्जर को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular