Tuesday, June 16, 2026
HomeदेशHAU ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

HAU ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार (HAU)  में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए उम्मीदवार अब 23 जून तक आवेदन कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई थी जिसे अब बढ़ाकर 23 जून 2026 कर दिया गया है। विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट hau.ac.in और admissions.hau.ac.in पर उपलब्ध हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय में इन दिनों शैक्षिणक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है जिसमें कृषि महाविद्यालय, मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय, बायोटैक्नोलोजी महाविद्यालय, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय, कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय एवं इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीप्रेन्योरशिप गुरूग्राम में विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले किए जाएंगे।

इन पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम में होंगे दाखिलें

  • कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम में रिमोट सेसिंग एंड जियोग्रेफिकल इनफोरमेशन, सिस्टम (जीआईएस) एप्लीकेशन इन एग्रीकल्चर एंड इन्वायरमेंट, हयूमन न्यूट्रीशन एंड डाइटेटिक्स व स्पोर्टस न्यूट्रीशन भी शामिल है।
  • उन्होंने बताया कि उपरोक्त पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए उम्मीदवार हरियाणा प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन फार्म एवं प्रोस्पेक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए आवेदन की फीस 1500 रुपए जबकि अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पीडब्ल्यूडी(दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 375 रुपए होगी।
  • इसके अलावा उपलब्ध सीटों की संख्या, महत्वपूर्ण तिथियां, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, दाखिला प्रक्रिया आदि संबंधी सभी जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट hau.ac.in और admissions.hau.ac.in पर दिए गए प्रोस्टपेक्टस में उपलब्ध हैं।
RELATED NEWS

Most Popular