Thursday, October 1, 2026
Homeशिक्षाHBSE Exams : हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए...

HBSE Exams : हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए अब 15 अक्तूबर तक करें आवेदन

HBSE Exams : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष  शंकर लाल धूपड़ व सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए फ्रेश श्रेणी के परीक्षार्थियों हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क 30 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई थी।

उन्होंने बताया कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए बोर्ड द्वारा बिना विलंब शुल्क ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 अक्तूबर, 2026 कर दिया गया है। अत: ऐसे इच्छुक परीक्षार्थी, जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में अपना आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अब 15 अक्तूबर, 2026 तक बिना किसी विलंब शुल्क के हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक परीक्षार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध संबंधित लिंक के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन निर्धारित समयावधि में भर सकते हैं। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करते समय अपने व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी एवं अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें तथा आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसकी पुष्टि अवश्य कर लें।

उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा यह अवसर परीक्षार्थियों की सुविधा एवं हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया है। उन्होंने पात्र परीक्षार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए निर्धारित समय से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा अन्य असुविधा से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें-राष्ट्रीय आईजीओटी कर्मयोगी रैंकिंग में श्रेणी-बी में हरियाणा प्रथम, 60.72 अंक किए हासिल

RELATED NEWS

Most Popular