Tuesday, February 4, 2025
Homeदिल्लीदिल्ली में निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और क्लास-1 के लिए फ्री...

दिल्ली में निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और क्लास-1 के लिए फ्री सीटों पर आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई?

दिल्ली: दिल्ली में निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और क्लास-1 के लिए फ्री सीटों पर अप्लाई करने के लिए 3 फरवरी 2025 से शुरू हो गए हैं। जो माता-पिता EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग), DG (निर्धन वर्ग) और CWSN (विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चे) श्रेणियों के तहत अपने बच्चों का दाखिला चाहते हैं, वो 19 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता पूरी करने पर, बच्चों को लकी ड्रॉ के माध्यम से दाखिला मिलेगा।

1 अप्रैल से नया सेशन शुरू होगा। इस बार ड्रॉ जल्दी निकाले जा रहे हैं। इससे EWS एडमिशन लेने वाले बच्चों को भी जनरल/ओपन सीटों पर चुने गए बच्चों के साथ शुरुआत से ही पढ़ने का मौका मिलेगा।

EWS एडमिशन फॉर्म फीस

ये दाखिले RTE एक्ट के तहत फ्री स्कूल एडमिशन स्कीम में किए जा रहे हैं। इसके लिए आपको फॉर्म की कोई फीस नहीं भरनी है। आवेदन निशुल्क है। अप्लाई करने से पहले डिटेल में जारी दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन नोटिफिकेशन 2025-26 PDF डाउनलोड करके जरूर पढ़ लें। प्राइवेट स्कूलों में 75% ओपन सीटें और 25% EWS/DG/CWSN कैटिगरी के लिए होती हैं।

ईडब्ल्यूएस एडमिशन एज लिमिट क्या है?

  • प्री स्कूल/ नर्सरी प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र- 3 से 5 साल
  • प्री प्राइमरी/ केजी एडमिशन के लिए उम्र- 4 से 6 साल
  • क्लास 1 एडमिशन के लिए उम्र- 5 से 7 साल (31 मार्च 2022 तक) होनी चाहिए।
  • विशेष जरूरतों वाले स्टूडेंट्स के लिए नर्सरी में 3 से 7, केजी में 4 से 8 और क्लास 1 में 5 से 9 साल एज लिमिट है।
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular