Sunday, April 28, 2024
Homeहरियाणापानीपतहरियाणा में एक और ऑनर किलिंग का मामला, नाबालिग बेटी की पिता...

हरियाणा में एक और ऑनर किलिंग का मामला, नाबालिग बेटी की पिता और दादी ने की हत्या, चुपचाप जलाया शव

मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि लड़की बरामद होने के बाद घर पर दिखाई नहीं दी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाया। साथ ही पिता, दादी समेत 4 लोगों पर हत्या, साक्ष्य को खुर्द-बुर्द करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पानीपत। हरियाणा में झूठी शान की खातिर ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। नाबालिग बेटी पड़ोसी गांव के युवक के साथ भाग गई तो पिता की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी को ढूंढ कर परिजनों के हवाले कर दिया। इसके बाद पिता और दादी कातिल बन गए। उन्होंने पहले किशोरी का गला घोंट कर हत्या कर दी और फिर उसका गांव के श्मशान घाट में देर रात को चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया गया। सब कुछ इतना चुपचाप हुआ कि उनके पड़ोसी तक को भनक नहीं लगी।

मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि लड़की बरामद होने के बाद घर पर दिखाई नहीं दी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाया। साथ ही पिता, दादी समेत 4 लोगों पर हत्या, साक्ष्य को खुर्द-बुर्द करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पानीपत की नलवा कॉलोनी का है।

पानीपत में ऑनर किलिंग के मामले की जानकारी देते हुए एसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि कुछ समय पहले 17 वर्षीय अंजना उर्फ स्वीटी परढाना निवासी लड़के के साथ घर छोड़कर चली गई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था। लड़की के नाबालिग होने के चलते उसे शेल्टर होम भेज दिया गया। वहीं युवक को नाबालिग लड़की को बहलाकर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस घटना के कुछ दिनों बाद लड़की के परिजन उसे शेल्टर होम से अपने घर ले आए। कल पुलिस को जानकारी मिली कि लड़की गायब हो चुकी है।
इस सूचना पर पानीपत एसपी ने अपने स्तर पर जांच की और लड़की से मिलने की बात की तो लड़की उन्हें नहीं मिली। जब लड़की के पिता से इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि लड़की ने खुदकुशी कर ली है और उसका दाह संस्कार भी कर दिया गया है। पुलिस को पिता की बताई कहानी पर शक हुआ तो पुलिस ने गांव में जाकर इस संबंध में गहनता से पूछताछ की। इस पूछताछ के बाद पुलिस के सामने जो सच्चाई सामने आई वह चौंकाने वाली थी। पुलिस को पता चला कि लड़की की मौत के बाद आस पड़ोस के किसी व्यक्ति ने परिजनों के रोने तक की आवाज नहीं सुनी। वहीं लड़की की दादी ने गांव में यह कहा कि उसको जो करना था, वह उसने कर लिया। इस पर पुलिस का शक और गहरा हो गया। आखिरकार पुलिस ने इस मामले में सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

पुलिस के अनुसार लड़की के पिता ने अपनी मां और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। लड़की की गला घोंटकर हत्या की गई थी और उसके बाद शनिवार रात को करीब 12 बजे गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार गांव उझा के श्मशान घाट में कर दिया गया। पानीपत में ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस ने फिलहाल हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर मृतक लड़की के पिता कृष्ण को गिरफ्तार किया है। पुलिस पानीपत में लड़की की हत्या के मामले में अन्य तीन आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular