Tuesday, May 21, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में फिर एक युवक ने फंदा लगा दी जान, इस वजह...

रोहतक में फिर एक युवक ने फंदा लगा दी जान, इस वजह से हो रहा था परेशान

- Advertisment -

मृतक की पहचान गुरुनानकपुरा निवासी करीब 34 वर्षीय प्रवीण के रूप में हुई है। वह ट्रांसपोर्ट का काम करता था। गुरुवार रात को वह ठीक लग रहा था और सही खाना खा कर सोया था। शुक्रवार को घर पर ही पंखे से फंदा लगा लिया।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में आज फिर एक युवक ने जिंदगी से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। शुक्रवार सुबह उसका शव फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतक पेशे से ट्रांसपोर्टर था। परिजनों ने उसे कमरे में पंखे से लटकते हुए पाया। परिजनों ने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर रोहतक पीजीआई स्थित शवगृह में ले आई है। मामला गुरुनानकपुरा का है।

मृतक की पहचान गुरुनानकपुरा निवासी करीब 34 वर्षीय प्रवीण के रूप में हुई है। वह ट्रांसपोर्ट का काम करता था। गुरुवार रात को वह ठीक लग रहा था और सही खाना खा कर सोया था। शुक्रवार को घर पर ही पंखे से फंदा लगा लिया। परिवार वालों ने लटकता देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार सामने आया कि गाड़ियों के लेन-देन में हुए नुकसान से वह परेशान था। जिसके कारण आत्महत्या की। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि जांच की जा रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular