Friday, May 17, 2024
Homeज्योतिषकार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय, घर में होगी सुख-समृद्धि

कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय, घर में होगी सुख-समृद्धि

- Advertisment -
- Advertisment -

कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन स्नानदान करने के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने का भी विशेष महत्व होता है। इस साल 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली है। दिवाली की भांति इस दिन दीपदान किया जाता है साथ ही साथ मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय करने से घर में सुख समृद्धि आती है। कहते हैं कि इस दिन मां लक्ष्मी बहुत खुश होती हैं और भक्तों को मनचाहा फल देती हैं।

कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय 

केसर की खीर- कार्तिक पूर्णिमा के दिन केसर की खीर बनाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। मां लक्ष्मी की  पूजा में पीली कौड़ियां चढ़ाएं और अगले दिन सुबह उन कौड़ियों को अपने धन के स्‍थान में रख दें। ऐसा करने से आपके घर में साल भर सुख समृद्धि बनी रहेगी और मां लक्ष्‍मी आप पर मेहरबान होंगी।

आम का पल्लव लगायें- इस दिन घर के मुख्य द्वार पर आम का पल्लव लगायें। साथ ही द्वार के दोनों ओर हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह्न बनायें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। आपके घर में धन वैभव और ऐश्वर्य बढ़ेगा।

दीपदान करें- कार्तिक पूर्णिमा के दिन  पवित्र नदियों में जाकर दीपदान करना चाहिए। यदि आपके आसपास कोई नदी नहीं है तो आप घर के ईशान कोण में पूरी रात गाय के घी का दीपक जलाकर रखें।

ये भी पढ़ें- जानिए कब है वैकुण्ठ चतुर्दशी, शिव और विष्णु जी की होगी एक साथ पूजा

पीपल के पेड़ में दूध चढ़ायें- कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न मुद्रा में पीपल के पेड़ पर वास करती हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह स्‍नान करके अन्‍न जल ग्रहण करने से पहले पीपल के पेड़ पर दूध में शक्कर मिलाकर चढ़ाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी आपसे प्रसन्‍न होती हैं और उनकी कृपा से आपके जीवन से सभी आर्थिक संकट दूर होते हैं।

चंद्रमा को अर्घ्य दें- कार्तिक पूर्णिमा में चंद्रमा को अर्घ्य देने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन चंद्रमा को रात में चांदी के लोटे में दूध, जल, शक्कर और सफेद फूल से अर्घ्य दें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और मां लक्ष्‍मी की कृपा से आपको धन की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें- लड़ाई के बाद पत्नी की हत्या करने वाला पति हत्या का आरोपी नहीं

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular