Friday, September 20, 2024
Homeखेल जगतParis Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल...

Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता

Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पुरुष भाला फेंक (जैवलिन) में सिल्वर मेडल जीता है। इसके साथ ही नीरज ने इतिहास रच दिया है। वह ओलंपिक में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।

पहले स्थान पर पाकिस्तान के अरशद नदीम रहे। ग्रेनाडा के पीटर एंडरसन ने ब्रॉन्ज जीता है। नीरज ने फाइनल में 89.45 मीटर का थ्रो करके रजत पदक जीता। वहीं पाकिस्तान के नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंका।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट कर नीरज को बधाई दी है। उन्होंने लिखा- नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं! उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है। भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह आने वाले अनगिनत एथलीटों को अपने सपनों को पूरा करने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

वहीं  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी नीरज सिल्वर मेडल जीतने पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा- जैवलिन थ्रो का सुपरस्टार और हरियाणा का होनहार – गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा। पूरे देश को आपसे आशा और उम्मीद थी उस पर आप खरे उतरे।आपने पेरिस में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतकर आपने जो कीर्तिमान स्थापित किया है उसकी बराबरी करना बेहद मुश्किल होगा।
सभी देशवासी और विशेषकर हरियाणावासी आपकी इस शानदार उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular