Thursday, September 10, 2026
Homeखेल जगतबॉक्सर विजेंद्र सिंह का अमेरिकी बॉक्सर को खुला चैलेंज , X पर...

बॉक्सर विजेंद्र सिंह का अमेरिकी बॉक्सर को खुला चैलेंज , X पर लिखा-चलो भारत में फ्लॉयड मेवेदर से लड़ें

बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने दुनिया के सबसे खतरनाक मुक्केबाजों में से एक फ्लॉयड मेवेदर को कड़ी चुनौती दी है। उन्होंने सोशल मीडिया (एक्स) पर पोस्ट करते हुए लिखा “आइए भारत में फ्लॉयड मेवेदर के साथ लड़ाई करें। ” जिसपर फैंस के जमकर कमैंट्स आ रहे हैं।

दअरसल, दुनिया के ऑल टाइम ग्रेट मुक्केबाज माइक टायसन 19 साल बाद रिंग में उतरे थे। इस दौरान टायसन 27 साल के अमेरिकी बॉक्सर जैक पॉल से भिड़े। जैक ने यह मैच 78-74 से जीता था। जिसके बाद विजेंद्र में भी जोश आ गया। जिसपर विजेंद्र सिंह ने फ्लॉयड मेवेदर को टैग करते हुए भारत में आकर लड़ाई करने की बात कही है।


बता दें कि भिवानी निवासी 39 वर्षीय विजेंदर सिंह 2008 में बीजिंग ओलंपिक के दौरान मिडिल वेट वर्ग में कांस्य पदक विजेता पहले भारतीय मुक्केबाज हैं। इसके बाद विजेंदर पेशेवर मुक्केबाजी में शामिल हो गए थे। विजेंद्र का पेशेवर मुक्केबाजी करियर में अब 13-1 का रिकॉर्ड है। विजेंद्र को पदम श्री सम्मान और अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया हैं। वर्तमान में विजेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी से नेता हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular