Sunday, September 29, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में जमीनी विवाद, पुलिस पर गंभीर आरोप, एसपी के संज्ञान के...

रोहतक में जमीनी विवाद, पुलिस पर गंभीर आरोप, एसपी के संज्ञान के बाद केस दर्ज

रोहतक। रोहतक में एक खेत के जमीनी विवाद का मामला सामने आया है। इस विवाद में पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप लगे हैं कि इस विवाद में पुलिस ने पीड़ितों का साथ छोड़ आरोपियों का साथ दिया। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपियों ने कोर्ट में जाकर दंपति को धमकाया, पिता पुत्र पर गोलियां तक चलाई गई। इसके बावजूद पुलिस ने उल्टा पीड़ितों को ही परेशान किया और गोली चलाने की बजाए जिन पर गोली चली उन्हीं को गिरफ्तार कर लिया। अब महिला ने एसपी को शिकायत दी जिसके बाद अब एक माह 20 दिन बाद शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है। मामला करौंथा गांव का है।

पुलिस के मुताबिक कराैंथा गांव निवासी उर्मिला ने दी शिकायत में बताया कि एक अप्रैल को वह कोर्ट में अपने पति के साथ आई थी। वहां पर झज्जर जिले के याकूबपुर निवासी विक्रम ने धमकी दी। उसके साथ आए 15-20 लोगों ने भी आरोपी का साथ दिया। कोर्ट परिसर में अन्य व्यक्तियों ने बीच-बचाव कराया। अपनी रिश्तेदारी सोचकर आरोपी पर केस दर्ज नहीं कराया। जब एक अप्रैल को ही उसका पति व बेटा खेत में गए तो विक्रम व अमित निवासी-बेरी 15 से 20 लोगों के साथ आए। अमित ने जान से मारने की नियत से गोली भी चलाई। वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव कराया।

उन्होंने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैमरा व उसकी हार्ड-डिस्क अपने कब्जे में ली। साथ ही मौके पर गिरे अवैध हथियार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने विक्रम व उनके साथियों के कहने पर उसके पति व बेटे को ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। अब महिला ने एसपी को शिकायत की जिसके बाद एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। अब पुलिस ने विक्रम, सुमित व अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular