Saturday, May 4, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक की इस नहर में फिर मिला नग्न युवक का शव, हत्या...

रोहतक की इस नहर में फिर मिला नग्न युवक का शव, हत्या कर नहर में फेंका, शिनाख्त नहीं

- Advertisment -

रोहतक में गांव मायना के नजदीक भालौठ ब्रांच में एक युवक का शव मिला है। युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। मारने के बाद उसका शव नहर में फेंका गया है। मृतक के गले पर परना बंधा हुआ है और चेहरे पर चोट के निशान है। मृतक करीब 30 वर्ष के आस पास का बताया जा रहा है।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक की प्रसिद्ध नहर में लगातार शवों का मिलना जारी है। आज फिर गांव मायना के नजदीक भालौठ ब्रांच में एक युवक का शव मिला है। युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। मारने के बाद उसका शव नहर में फेंका गया है। मृतक के गले पर परना बंधा हुआ है और चेहरे पर चोट के निशान है। मृतक करीब 30 वर्ष के आस पास का बताया जा रहा है। सूचना पाकर शिवाजी कलोनी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस इसे ब्लाइंड मर्डर का मान कर चल रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक के गले में परना बंधा हुआ था। आशंका है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। जिसके बाद शव को नहर में फेंक दिया। वहीं मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी थे। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की तय तक पहुंचने के लिए उसकी पहचान के लिए प्रयास कर रही है। जिसके लिए आसपास की पुलिस चौकी व थानों में भी सूचना देकर पता किया जा रहा है।

बता दें कि सोमवार को लोगों ने भालौठ सब ब्रांच नहर में एक शव तैरता हुआ देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि शव को पानी से बाहर निकाला गया है। जिसके गले पर परना बंधा हुआ है। अब शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जिसके बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular